300+ TOP BANK Interview Questions and Answers in HINDI

BANK Interview Questions for freshers experienced :-

1. अपने बारे में कुछ बताइये?
यह वह समय है जब आप अपने बारे में संक्षिप्त विवरण दे सकते हैं, जिसमें शिक्षा, प्रोफेसनल उपलब्धियां, भावी लक्ष्यों के अतिरिक्त नौकरी के लिए लिया गया प्रशिक्षण भी शामिल होगा।

2. आप बैंकिंग क्षेत्र में क्यों काम करना चाहते हैं।

  • भारतीय बैंकिंग क्षेत्र देश में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है।
  • यह एक सुनहरा मौका है मेरे कैरियर को बैंकिंग क्षेत्र में विकसित करने के लिये। जिससे, मुझे मेरे कैरियर में स्थिरता मिलेगि।
  • इसमें, भविष्य बहुत उज्जवल है।

3. आप भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में क्या जानते हो?
भारतीय रिजर्व बैंक, भारत का केन्द्रीय है जिसकी स्थापना रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के अंतर्गत 1 अप्रैल 1935 को हुई थी और 1 जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। भारतीय रिजर्व बैंक के 22 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। डॉक्टर रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर हैं, जिन्होंने 4 सितम्बर 2013 को पदभार ग्रहण किया था।

4. एक बैंकर के क्या गुण होने चाहिए?

  • अच्छा संचार और मौखिक कौशल।
  • अपने ग्राहकों और सहकर्मियों के साथ अच्छा संपर्क बनाये रखने की क्षमता।
  • कंप्यूटर का ज्ञान।
  • ईमानदार

5. आपकी विशेष योग्यता किस क्षेत्र में है।
यदि आपने इंटरव्यू देने से पहले कंपनी के बारे में जानकारी हासिल की है समझ गए होंगे कि आपकी योग्यता किस क्षेत्र में है व् आपकी रूचि किस काम में है। अपने लक्सयो व् योग्यताओ को ध्यान में रखते हुए इस सवाल का जवाब दें।

6. आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है।
सकारात्मक बनिए।
अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत बताइए। जैसे कि आप अक्सर अपने काम को लेकर चिंतित रहते हैं या धीरे काम करते हैं उसके स्थान पर कहिये की मै धीरे काम करता हुँ ताकि काम अच्छी तरह हो और कोई गलती न निकले।

7. काम के अलावा आपकी क्या रुचियाँ हैं ?
इसमें संदेह नही कि इंटरव्यू लेने वाला आपकी प्रोगेशनल एबिलिटी को ही समझना चाहता है, लेकिन आपकी रुचियों से आपके स्वभाव व विचारधारा को जानना चाहता है। जैसे संगीत व् पढने के शोक आपकी रचनात्मक रूचि तरफ इशारा करता है। शतरंज और ब्रिज जैसे खेल पसंद काने वाले लोग विश्लेषणातमक प्रवृति के होते हैं। खेलों में रूचि रखने वाले एकाग्रता व् अधिक क्षमता वाले होते हैं। टीम में खेलने के गुण रखने वाले इस ओर इशारा करते हैं कि भविष्य में वे टीम वर्क में ज्यादा खुश रहेंगे और अधिक कार्यकुशल होंगे।

8. आप अपनी वर्तमान नौकरी क्यों छोड़ना चाहते हो?

  1. मेरी दिलचस्पी एक नई चुनौती और मेरे तकनिकी कौशल का उपयोग करने में हैं।
  2. यह नौकरी मेरे कौशल और अनुभव लिए एक उत्कृष्ट मेल है

9. हम आपका चयन क्यों करें?
यहाँ आपको अपने अनुभव का वर्णन करना होगा और साथ ही विशेष योग्यता बतानी होगी।

10. अगर आपको ग्राहक से एक नकली नोट मिलता है आप क्या करेंगे?
सबसे पहले में नोट की जाँच करुगा अगर वह नकली निकलता है तो मैं तुरंत इस पुरे मामले की रिपोर्ट अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दूँगा।

BANK Interview Questions
BANK Interview Questions

11. आरक्षित नकदी निधि अनुपात(सीआरआर) क्या है?
प्रत्येक वाणिज्यिक बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक के पास ( या तो नकदी अथवा बही शेष) अपनी माँग और आवधिक देयताओं(जमा) का कुछ प्रतिशत रखना अपेक्षित होता है। भारतीय रिजर्व बैंक को 3 से 5 % के बीच सी आर आर निर्धारित करने का अधिकार है। अभी यह 4% है।

12. सावधिक चलननिधि अनुपात (एस. एल. आर.) क्या है?
वाणिज्य बैंको द्वारा अपनी कुल माँग और आवधिक देयताओं (एन. डी. सी. एल.) का कुछ प्रतिशत (सी. आर. आर. के अतिरिक्त) नकद, सोना और अनुमोदित प्रतिभूतियों की अवस्था में नकद (लिक्विड) परिसम्पतियों के रूप में रखना भी अपेक्षित होता है। अभी यह 21.50% है।

13. बैंक दर क्या है?
यह वो दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक विनिमय के बिलों पर दोबारा कमीशन लेता है, व्यवहार्यत:, यह वह दर है जिस पर भारतीय रिजर्व बैंक अन्य वणिज्यक बैंको को ऋण देता है। अतः यह मौद्रिक नीति अर्थव्यवस्था के एक संकेत के रूप में कार्य करती है। अभी यह 8.75% है।

14. सकल घरेलू उत्पाद(जी. डी. पी.) क्या है?
एक वर्ष के दौरान निर्मित सभी उत्पादों और सेवाओं के सम्मिलित बाजार मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है। इसमें कृषि, उद्योग और सेवा – तीन क्षेत्र शामिल होते हैं।

15. मुद्रास्फीति क्या होता है?
मुद्रास्फीति वह स्थिति है जिसमे मुद्रा का आंतरिक मूल्य गिरता है और दस्तुओ के मूल्य बढ़ते है। यानी मुद्रा तथा साख की पूर्ति और उसका प्रसार अधिक हो जाता है। इसे मुद्रा प्रसार या मुद्रा का फैलाव भी कहा जाता है।

16. रेपो रेट क्या है?
जब भी बैंको को धन की कोई कमी होती है वे रिजर्व बैंक से उधार ले सकता है। रेपो दर वह दर है जिस पर बैंक, सिक्युरिटी के बदले आर बी आई से रूपये उधार लेते है। रेपो दर में कमी होने पर बैंको को सस्ती दर पर पैसा उपलब्ध होता है एवं बढ़ने पर मँहगी सर से। अभी यह 7.75 है।

17. रिवर्स रेपो रेट क्या है?
यह रेट रेपो रेट की विपरीत है यानि जिस रेट पर रिजर्व बैंक, अन्य बैंको से उधार लेता है, उसे रिवर्स रेपो रेट कहते है। जब रिजर्व बक को लगता में तरलता अधिक है यानि पैसा जयादा है तो वह बाजार से पैसा काम करने के लिए इसका प्रयोग करता है। अभी यह 6.75% है।

18. एफडीआई और एफआईआई निवेश में क्या अंतर है?
एफडीआई में किसी विदेशी कंपनी द्वारा देश में प्रत्यक्ष निवेश होता है जबकि एफआईआई यानि विदेशी संस्थागत निवेशक शेयरों, म्युचुअल फंड निवेश करते हैं। एफआईआई पर्टिरिपेटरी नोट, सरकारी प्रतिभूतियों, कमर्शियल पेपर वगैरह को निवेश माध्यम बनाते हैं। ज्यादातर एफडीआई की प्रकृति स्थायी होती है लेकिन बाजार में उथल-पुथल की स्थिति बनने पर एफआईआई जल्दी से बिकवाली कर निकल जाते हैं।

19. आप प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के बारे में क्या जानते है?
सामान्य शब्दों में, किसी एक देश की कंपनी का दूसरे देश में किया गया निवेश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश यानी एफडीआई कहलाता है। निवेशक को यह नए बाजार में प्रवेश करने ओर मुनाफा कमाने का मौका देता है। एफडीआई से घरेलु अर्थव्यवस्था में नई पूंजी, नई प्रोद्योगिकी आती है और रोजगार के मौके बढ़ते हैं और इस तरह के बहुत फायदे होते हैं।

20. आपकी करियर से क्या उम्मीदे हैं ?
इस उत्तर का जवाब आप सोच समझ कर दें, क्योकि इंटरव्यू लेने वाला इससे आपकी योजना और कंपनी के लक्षयों को जानेगा। यदि आपको लगता है कि इन दोनों में तालमेल है तो उसे बताने में हिचकिचाएं नहीं। अपनी इच्छाओ के बारे में बताएं जिससे आपकी परफॉर्मेस सुधरे। यह न भूले कि आपको अपने लक्षयों की ओर बढ़ना है।

BANK Questions and Answers in HINDI pdf Download

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *