[IMP] डॉ अर्चिका दीदी का जीवन परिचय Dr archika didi biography in hindi

Dr archika didi biography in hindi

दोस्तों नमस्कार आज हम आपके लिए लाए हैं डॉ अर्चिका दीदी के बारे में जानकारी, आप इस जानकारी को पढ़ें और इनके जीवन के बारे में जाने

डॉ अर्चिका दीदी का जन्म 4 अगस्त 1979 में उत्तर प्रदेश में हुआ था, इनके पिता का नाम सुधांशु जी महाराज है। इन्हें देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है, कई सारे लोग उनके प्रशंसक हैं।

वह एक ऐसी महिला हैं जो लोगों को प्रेरणा देती हैं, इनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके जरिए लोगों को वह कई ऐसी बातें बताती हैं जो लोगों के जीवन में परिवर्तन लाती है।

अर्चिका दीदी ने अपने कई वीडियो में तरह-तरह की बातें बताई हैं, उन्होंने बताया कि हमें चाहिए कि हम स्वयं को पहचाने। जीवन में कई लोग जब दुखी होते हैं तो वह सोचते हैं कि यह चीज हमको दुखी कर रही है लेकिन वास्तव में यदि हम देखें तो चीजें हमारी आत्मा को छू भी नहीं सकती।

डॉ अर्चिका दीदी ने गीता का उपदेश भी समझाया है उन्होंने कहा है कि निर्भरता निर्बलता है, उन्होंने कहा है कि मनुष्य का जैसा स्वभाव होता है वैसा ही वह कर्म करने लगता है।

कभी-कभी मनुष्य  पर गुस्सा इतना हावी हो जाता है कि वह कुछ ऐसा कर बैठता है कि वह उस बारे में सोचकर बाद में पछताता भी है।

डॉक्टर अर्चिका दीदी ने अपने वीडियो में गुस्सा, जलन आदि के बारे में विस्तृत पूर्वक जानकारी दी है, इस तरह की जानकारी उन्होंने गीता के कई प्रसंगों के द्वारा भी विस्तृत रूप से समझाने की कोशिश की है।

उन्होंने अपने वीडियो में यह भी बताया है कि शांति को कैसे प्राप्त करें एवं कैसे पाएं, वो खुशी जो स्थिर हो इस तरह के कई वीडियो के जरिए हम सभी को जानकारी देकर गीता के प्रसंगों के द्वारा हमें समझाने की कोशिश की है।

वास्तव में डॉ अर्चिका दीदी एक ऐसी महिला हैं जो लोगों को जागरूक करना चाहती हैं, उन्होंने एक एनजीओ की स्थापना भी की हैं।

दोस्तों मुझे बताएं कि आपको मेरे द्वारा लिखा यह आर्टिकल Dr archika didi biography in hindi कैसा लगा, आप हमारे आर्टिकल को अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें।

Scroll to Top