300+ TOP Gautam Buddha GK Questions and Answers in Hindi

Gautam Buddha GK Questions in Hindi Quiz Mcqs

1. बौद्ध धर्म के संस्‍थापक कौन था:
Answer: गौतम बुद्ध

2. एशिया का ज्‍योति पुंज (Light of Asia) किसे कहा जाता है :
Answer: महात्‍मा बुद्ध

3. महात्मा बुद्ध के घर त्यागने की घटना को क्‍या कहा जाता है :
Answer: महाभिनिष्क्रमण
• महात्‍मा बुद्ध ने सांसारिक समस्‍याओं से व्‍यथित होकर 29 वर्ष की अवस्‍था में गृह त्‍याग दिया था, जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्‍क्रमण कहा गया है ।

4. महात्‍मा बुद्ध के प्रथम उपदेश को बौद्ध ग्रंथों में क्‍या कहा जाता है :
Answer: धर्मचक्र प्रवर्तन

5. गौतम बुद्ध की मृत्यु की घटना को क्‍या कहा जात है:
Answer: महापरिनिर्वाण

6. गौतम बुद्ध ने सांख्‍य दर्शन की शिक्षा किससे ग्रहण की थी :
Answer:आलार कलाम
• गृह त्‍यागने के बाद सिद्धार्थ ने वैशाली के आलारकलाम से सांख्‍य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की थी ।
• आलारकलाम के बाद बुद्ध ने राजगीर के रूद्रकरामपुत्‍त से शिक्षा ग्रहण की थी ।

7. गौतम बुद्ध के प्रथम गुरू कौन थे :

Answer: आलार कलाम
• आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरू थे ।

8. महात्‍मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहां हुआ था:
Answer: बोध गया

• बिना अन्‍न जल ग्रहण किए 6 वर्ष की कठिन तपस्‍या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात्रि को निरंजना( फल्‍गु) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्‍त हुआ था ।
• ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए तथा वह स्‍थान बोधगया कहलाया गया ।

9. महात्‍मा बुद्ध को किस नदी के किनारे ज्ञान की प्राप्ति हुआ था:
Answer:फल्‍गु नदी

10. गौतम बुद्ध को किस पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्‍त हुआ था:
Answer: पीपल वृक्ष के नीचे

11. गौतम बु़द्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था:
Answer: सारनाथ में
• गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ (ऋषिपतनम) में दिया, जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्मचक्रप्रवर्तन कहा गया है ।

12. महात्‍मा बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिया था:
Answer: श्रावस्‍ती
• महात्‍मा बुद्ध ने अपना सर्वाधिक उपदेश कोशल देश की राजधानी श्रावस्‍ती में दिए थे ।

13. महात्‍मा बुद्ध ने अपना सर्वाधिक समय कहां व्यतीत किया था:
Answer: श्रावस्ती में

14. महात्‍मा बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए थे :
Answer: पालि
• महात्‍मा बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए थे ।

15. महात्मा बुद्ध का जन्म कहां हुआ था:
Answer: लुम्बिनी में
• महात्‍मा बुद्ध का जन्‍म 563 ई. पू. में कपिलबस्‍तु के लुम्बिनी में हुआ था ।

16. गौतम बुद्ध के माता का नाम क्‍या था:
Answer: माया देवी
• महात्‍मा बुद्ध के माता का नाम महामाया व पिता का नाम शुद्धोधन था ।

17. महात्‍मा बुद्ध के माता माया देवी की मृत्‍यु के बाद इनका पालन-पोषण किसने किया था:
Answer: गौतमी
• महात्‍मा बुद्ध के माता माया देवी की मृत्‍यु के बाद इनका पालन-पोषण इनकी सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने किया था।

18. महात्‍मा बुद्ध किस कुल से थे:
Answer: शाक्‍य
• महात्‍मा बुद्ध के पिता शुद्धोधन शाक्‍य गण के मुखिया थे ।

19. महात्‍मा बुद्ध के पुत्र का नाम क्‍या था:
Answer: राहुल
• महात्‍मा बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल व उनकी पत्‍नी का नाम यशोधरा था ।

20. महात्‍मा बुद्ध की मृत्‍यु कहां हुई थी :
Answer: कुशीनगर में
• महात्‍मा बुद्ध की मृत्‍यु 80 वर्ष की अवस्‍था में 483 ई.पू. में कुशीनगर, देवरिया उत्‍तर प्रदेश में हुआ था ।

21. त्रिपिटक का संबंध किस धर्म से है :
Answer: बौद्ध धर्म से
• बौद्ध धर्म के बारे में विशद ज्ञान त्रिपिटक से प्राप्‍त होता है । त्रिपिटक की भाषा पालि है ।

22. इनमें कौन त्रिपिटक नहीं है :
Answer: विजय पिटक (विकल्‍प के अनुसार सही उत्‍तर)
• विनयपिटक, सूत्रपिटक, व अभिदम्‍भपिटक को त्रिपिटक कहा गया है ।

23. त्रिरत्‍न का संबंध किस धर्म से है :
Answer: बौद्ध धर्म से
• बुद्ध, धम्‍म एवं संघ को बौद्धधर्म में त्रिरत्‍न कहा गया है ।

24. किस शासक के शासनकाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था :
Answer: अशोक

25. गौतम बुद्ध द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किए जाने वाला अंतिम व्‍यक्ति कौन था:
Answer: सुभद्य

26. बौद्ध संघ में प्रवेश करने वाली प्रथम महिला कौन थी :
Answer: प्रजापति गौतमी

27. किस भाषा का ज्‍यादा प्रयोग बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए किया गया है :
Answer: पालि

28. मठ, मंदिर और स्‍तूप किस धर्म से संबंधित है :
Answer: बौद्ध धर्म से

29. बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे :
Answer: बिम्बिसार के शासनकाल में

30. जातक किसका ग्रंथ है :
Answer: बौद्ध धर्म

31. बौद्ध धर्म ने समाज के किन वर्गों पर महत्‍वपूर्ण प्रभाव डाला:
Answer: महिला और शूद्र

32. गौतम बुद्ध के गृह त्‍यागने का प्रतीक है :
Answer: घोड़ा
• महात्‍मा बुद्ध के जन्‍म का प्रतीक: कमल एवं सांड
• महात्‍मा बुद्ध के ज्ञान का प्रतीक :पीपल (बोधि वृक्ष)
• महात्‍मा बुद्ध के निर्वाण का प्रतीक: पद-चिह्न
• महात्‍मा बुद्ध के मृत्‍यु का प्रतीक :स्‍तूप

33. निम्‍नलिखित में से कौन सी बात बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म में समान नहीं है :
Answer: आत्‍मदमन (विकल्‍प के अनुसार सही उत्‍तर)
• बौद्ध धर्म मूलत: अनीश्‍वरवादी है । इसमें आत्‍मा की परिकल्‍पना भी नहीं की गई है ।
• जबकि बौद्धधर्म में पुनर्जन्‍म की मान्‍यता है ।

34. बुद्ध के जीवनकाल में ही कौन संघ प्रमुख होना चाहता था :
Answer: देवदत्‍त

35. गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्‍यु के बाद बौद्ध संघ के नेतृत्‍व के लिए किसे चुना था :
Answer: किसी को नहीं

36. बौद्ध शिक्षा का केंद्र था:
Answer: विक्रमशीला

37. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्‍तूप कहां स्थित है:
Answer: सांची

38. भारत में सबसे प्राचीन विहार है :
Answer:नालंदा

39. आष्‍टांगिक मार्ग की संकल्‍पना, अंग है :
Answer: धर्मचक्रप्रवतर्न सुत्‍त के विषयवस्‍तु का

40. मिलिंदपन्‍हो राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्‍य संवाद के रूप में है :
Answer: नागसेन

41. बुद्ध में वैराग्‍य भावना किन चार दृश्‍यों के कारण बलवती हुई :
Answer: बूढ़ा, रोगी, लाश और संन्‍यासी
• सिद्धार्थ जब कपिलवस्‍तु की सैर पर निकले तो उन्‍होंने चार दृश्‍यों को क्रमश: देखा :
1. बूढ़ा व्‍यक्ति 2. एक बीमार व्‍यक्ति 3. शव एवं 4. एक संन्‍यासी

42. चार आर्य सत्य व अष्टांगिक मार्ग किस धर्म से संबंधित है:
Answer: बौद्ध धर्म
• बुद्ध ने सांसारिक दु:खों के संबंध में चार आर्य सत्‍यों का उपदेश दिया, ये हैं :
• 1. दु:ख 2. दु:ख समुदाय 3. दु:ख निरोध 4. दु:ख निरोधगामिनी
• बुद्ध ने सांसारिक दु:खों से मुक्ति हेतु अष्‍टांगिक मार्ग की बात कही है ।

43. ‘बुद्धचरित’ जिसे बौद्धों का रामायण कहा गया है, के रचनाकार कौन है :
Answer: अश्‍वघोष

44. महाविभाष शास्‍त्र के रचयिता हैं :
Answer: वसुमित्र

45. बौद्ध धर्म मे भविष्‍य के बोधिसत्‍व किसे माना गया है :
Answer: मैत्रेय को

46. ‘योगाचार’ एवं ‘विज्ञानवाद’ के प्रतिवादक कौन थे :
Answer: मैत्रेयनाथ

47. भारत से दक्षिण की ओर के देशों में बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय प्रचलित हुआ :
Answer: हीनयान

48. भारत से उत्‍तर की ओर के देशों में बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय प्रचलित हुआ :
Answer: महायान

49. बौद्धधर्म का मूलाधार है :
Answer: चार आर्य सत्‍य

50. बौद्ध धर्म को भारत में अंतिम राजकीय संरक्षण किस वंश के शासको ने दिया :
Answer: बंगाल के पाल वंश

51. वह बौद्ध साहित्‍य जो बुद्ध के विभिन्‍न जन्‍मों की कथाओं के विषय में है :
Answer: जातक

52. महात्‍मा बुद्ध के गुरू कौन था:
Answer: आलारकालाम

53. महात्‍मा बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतु कहां बिताई थी :
Answer: कुशीनगर में

54. महात्‍मा बुद्ध की मृत्‍यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीती की अध्‍यक्षता किसने की थी :
Answer: महाकश्‍यप

55. किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीती आयोजित की गई थी :
Answer: राजगृह में
• प्रथम बौद्ध संगीती 483 ई.पू. अजातशत्रु के शासनकाल में राजगृह में हुआ था ।
• प्रथम बौद्ध संगीती की अध्‍यक्षता महाकश्‍यप ने किया था ।

56. द्वितीय बौद्ध संगीती कहां हुआ था:
Answer: वैशाली
• द्वितीय बौद्ध संगीती 383 ई. पू. में कालाशोक शासनकाल में वैशाली में हुआ था ।
• द्वितीय बौद्ध संगीती की अध्‍यक्षता सबाकामी ने किया था ।

57. अशोक के शासनकाल में बौद्ध संगीती कहां आयोजित की गई थी :
Answer: पाटलिपुत्र

58. तृतीय बौद्ध संगीती कहां आयोजित हुई थी :
Answer: पाटलिपुत्र
• तृतीय बौद्ध संगीती 255 ई. पू. में अशोक के शासनकाल में पाटलीपुत्र में हुआ था ।
• तृतीय बौद्ध संगीती की अध्‍यक्षता मोग्‍गलिपुत्‍त तिस्‍स ने किया था ।

59. कनिष्‍क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीती का आयोजन किस नगर में की गई थी :
Answer: कुंडलवन, कश्‍मीर
• चतुर्थ बौद्ध संगीती ई. की प्रथम शताब्‍दी में कनिष्‍क के शासनकाल में कुंडलवन, कश्‍मीर में हुआ था ।
• चतुर्थ बौद्ध संगीती की अध्‍यक्षता वसुमित्र/अश्‍वघोष ने किया था ।

60. किसके समय में बौद्ध धर्म स्‍पष्‍टत: दो स्‍वतंत्र संप्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजित हुआ था:
Answer: कनिष्‍क
• चतुर्थ बौद्ध संगीती के बाद बौद्धधर्म दो भागों हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया ।

61. आम्रपाली कौन थी:
Answer: बुद्ध की शिष्या व वैशाली की नगर वधु थी ।

62. आनन्द व उपालि किनके प्रमुख शिष्‍य थे :
Answer: महात्‍मा बुद्ध

63. महात्‍मा बुद्ध के घोड़े का क्‍या नाम था:
Answer: कन्‍थक

64. बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्‍यौहार है :
Answer: वैशाख पूर्णिमा
• बौद्ध धर्म का सबसे पवित्र त्‍योहार वैशाख पूर्णिमा है, जिसे गुरू पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है । इसका महत्‍व इसलिए है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध का जन्‍म, ज्ञान की प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई ।

65. ‘विश्‍व दु:खों से भरा है’ का सिद्धांत महात्‍मा बुद्ध ने कहां से लिया था:
Answer: उपनिषद् से

Gautama Buddha GK Objective Questions with Answers pdf Download Online Exam Test

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top